देश में उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए

देश में उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए

देश में उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: August 12, 2022 10:13 am IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,561 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,23,535 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो 10 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,23,535 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,541 की कमी आई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में