चेक बाउंस मामले में अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज गिरफ्तार: पुलिस

Ads

चेक बाउंस मामले में अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज गिरफ्तार: पुलिस

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 10:44 PM IST

कोच्चि, 24 मार्च (भाषा) कोथमंगलम कलागृहम संगीत मंडली के मंच कलाकार, अभिनेता और निर्देशक सोबी जॉर्ज को मंगलवार को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जॉर्ज को यहां की एक अदालत द्वारा चेक बाउंस के दो मामलों में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि वह 2013 से राज्य के अन्य हिस्सों में भी धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामलों में आरोपी हैं।

कलाभवन थिएटर समूह के साथ कुछ समय के लिए जुड़े रहे जॉर्ज पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को संगीत मंडली के साथ विदेश ले जाने का लालच देकर उनसे पैसे लिए और ठगी की।

अधिकारी ने कहा उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों के अनुसार, वह या तो उन लोगों को अपने साथ नहीं ले गए या उन्हें विदेश में ही फंसा हुआ छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि जॉर्ज भी आर्थिक संकट में थे, क्योंकि उन्होंने अपना कलागृहम संगीत मंडली शुरू किया था और अधिकारियों द्वारा एक बस समेत उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप