Paparao Surrender News/Image Credit: IBC24.in
Paparao Surrender News: रायपुर: बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन 31 मार्च में बस अब 6-से 7 दिन शेष हैं। इसी बीच टॉप नक्सल लीडर्स के सरेंडर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट मिला। बीजापुर से मंगलवार को कुटरू थाने में नक्सली लीडर पापाराव ने 17 साथियों के साथ किया सरेंडर किया। कुल 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर जिसमें 10 पुरुष, 8 महिला नक्सली शामिल हैं। पापाराव के सरेंडर की पुष्टि करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा कि अब प्रदेश में – पापाराव के लेवल या उसके नीचे का कोई नक्सली लीडर नहीं बचा है। एरिया लेवल मेंबर्स कहीं न कहीं सेटल हैं…वर्दी और हथियार छोड़ चुके हैं…40-45 ऐसे नाम रिकॉर्ड में हैं, लेकिन वो तेलंगाना में सक्रिय हैं।
3 इधर, विपक्ष का मानना है कि अब भी 15 से 20 गुना ऐसे नक्सली बचे हैं जो पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सवाल उठाया कि नक्सलियों द्वारा डंप हथियार कहां है, नक्सलियों ने जो वसूली की है उस राशि का क्या हुआ? तो नक्सलवाद के ताबूत में क्या ये आखिरी कील है या फिर अब भी कुछ बाकी है जिसका सामने आना जरूरी है।
इन्हे भी पढ़ें:-