Dhamtari Hanuman Idol Desecrated : आस्था पर वार! इस ज़िले में मचा बवाल, महज इस वजह से हनुमान जी की प्रतिमा बदमाशों ने की खंडित

Ads

Dhamtari के पुरानी मंडी क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। चांदी के मुकुट वाले हिस्से को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद Bajrang Dal समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 11:59 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 11:59 PM IST

Dhamtari Hanuman Idol Desecrated / Image SOURCE : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • Dhamtari के पुरानी मंडी इलाके में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिली ।
  • चांदी के मुकुट वाले हिस्से को निशाना बनाने का आरोप।
  • Bajrang Dal और अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

धमतरी : Dhamtari Hanuman Idol Desecrated छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पुरानी मंडी इलाके में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने से इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया है। यहाँ अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए प्रतिमा में लगी चांदी निकालने का प्रयास किया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही CSP और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

चांदी के मुकुट को बनाया निशाना

दरअसल आज शाम अचानक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब लोगों ने पुरानी मंडी में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित हालत में देखा। Bajrang Dal Protest Dhamtari, प्रतिमा के माथे पर चांदी का मुकुट लगा हुआ था, उसी हिस्से को निशाना बनाकर अज्ञात ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। संगठन के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है।

CCTV के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

संगठन का कहना है कि लगातार देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सीधे-सीधे सनातन समाज की आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

घटना कहाँ हुई?

Dhamtari के पुरानी मंडी इलाके में।

प्रतिमा को कैसे नुकसान पहुंचाया गया?

पत्थर मारकर प्रतिमा के माथे वाले हिस्से को क्षतिग्रस्त किया गया।

पुलिस क्या कर रही है?

CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है।