कोलकाता, 10 मई (भाषा) बांग्ला फिल्मों के दिग्गज कलाकार जीत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वादे’ पर भरोसा जताया और उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार राज्य के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगी।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य में भाजपा की जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि राज्य की जनता के प्रति एक ‘बड़ा वादा’ है।
अभिनेता जीत का असली नाम जितेंद्र मदनानी है।
जीत ने कहा, “यह जीत भाजपा के लिए सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि जनता के प्रति एक बड़ा वादा है। पश्चिम बंगाल संसाधनों, प्रतिभा, संस्कृति और अनगिनत लोगों के योगदान से समृद्ध भूमि है।”
उन्होंने कहा, “इस धरती के लोगों ने अपनी बुद्धि, मेहनत और बलिदान से देश को बहुत कुछ दिया है। लेकिन यह बेहद दुखद है कि बंगाल का गौरव, आत्मसम्मान, संस्कृति और शैक्षिक विरासत लंबे समय से देश व दुनिया के सामने धूमिल रूप में प्रस्तुत की जाती रही है।”
अभिनेता ने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकार राज्य के लिए “एक नई सुबह” और “एक नया प्रकाश” लाएगी।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश