AJMER SHARIF/ IMAGE OSURCE: IBC24
Ajmer Sharif Dargah News: अजमेर: अजमेर शरीफ दरगाह में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक दरगाह की प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक देग में छलांग लगा दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरगाह प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।
सूचना के अनुसार, बड़ी देग में जायरीन द्वारा चढ़ाए गए नोट, नकदी और आभूषण भी मौजूद थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक का मकसद देग में रखे चढ़ावे को निकालना था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें युवक को देग में कूदते हुए देखा जा सकता है। पुलिस और दरगाह प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान तथा उसके इरादों को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।’