भारत में हर दिन मां को समर्पित: अमित शाह

Ads

भारत में हर दिन मां को समर्पित: अमित शाह

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 10:54 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 10:54 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत में हर दिन मां को समर्पित है।

शाह ने अपनी मां के चरणों को प्रतिदिन स्पर्श करने और निधन के बाद भी उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाने के अपने निजी अनुभव को याद करते हुए यह बात कही।

शाह ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा लिखित दो पुस्तकों, ‘द बेंच, द बार एंड द बिजार’ और ‘द लॉफुल एंड द ऑफुल’ के विमोचन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रतिदिन अपनी मां के चरणों को स्पर्श करता था और उनके निधन के बाद भी मैं प्रतिदिन उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में हर दिन मां को समर्पित है।’’

ये पुस्तकें अपनी मां को समर्पित करने और इनका विमोचन ‘मदर्स डे’ पर करने के लिए अमित शाह ने तुषार मेहता की सराहना की।

गृह मंत्री ने मेहता को न केवल भारत का सॉलिसिटर जनरल और एक ज्ञानी वकील बताया, बल्कि अपना मित्र भी बताया।

भाषा संतोष जितेंद्र

जितेंद्र