इडुक्की में अनधिकृत ड्राइविंग कार्यक्रम के सिलसिले में अभिनेता जोजू जार्ज पर मामला दर्ज

Ads

इडुक्की में अनधिकृत ड्राइविंग कार्यक्रम के सिलसिले में अभिनेता जोजू जार्ज पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 10, 2022 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

इडुक्की (केरल), 10 मई (भाषा) केरल के इडुक्की जिले में हिल स्टेशन वागमोन में सड़क से हटकर आयोजित किये गये एक ड्राइविंग कार्यक्रम के सिलसिले में अभिनेता जोजू जार्ज के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात मई के इस कार्यक्रम के सिलसिले में दर्ज की गयी प्राथमिकी में अभिनेता के अलावा कई अन्य लोग नामजद किये गये हैं जिनमें इसके आयोजक और जिस जमीन पर यह कार्यक्रम हुआ था, उसके मालिक आदि के नाम हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें इस कार्यक्रम में अपनी रैंगलर जीप को चलाने के बाद जार्ज रोमांचित नजर आ रहे हैं। उसके बाद नौ मई को केरल स्टूडेंट यूनियम (केएसयू) के इडुक्की जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पुलिस प्रमुख से शिकायत की। यह शिकायत कार्रवाई के लिए वागमोन थाने को भेजी गयी।

पुलिस के अनुसार उसके बाद उसी दिन अभिनेता, कार्यक्रम आयोजक एवं जमीन के मालिक के खिलाफ सड़क से हटकर यह अनधिकृत ड्राइविंग कार्यक्रम करने एवं अन्य की जान या निजी सुरक्षा को खतरा में डालने को लेकर मामला दर्ज किया गया एवं भादंसं की संबंधित धारा लगायी गयी। जिले में इस तरह के कार्यक्रम पर प्रतिबंध है।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव