अभिनेता शियास करीम पर धोखाधड़ी और महिला की मर्यादा भंग करने का मामला दर्ज

Ads

अभिनेता शियास करीम पर धोखाधड़ी और महिला की मर्यादा भंग करने का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 11:44 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 11:44 AM IST

कोच्चि, 28 अप्रैल (भाषा) अभिनेता और रियलिटी शो स्टार शियास करीम के खिलाफ एक महिला के साथ कथित धोखाधड़ी, उसकी मर्यादा भंग करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला उनकी महिला कारोबारी साझेदार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीम ने एक नए व्यावसाय में साझेदारी का वादा कर महिला से लाखों रुपये ले लिए और बाद में समझौते का पालन नहीं किया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी राशि वापस मांगी, तो करीम ने उसे कथित रूप से धमकी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विदेश में रह रही शिकायतकर्ता कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी और बाद में दोनों ने व्यावसायिक साझेदारी की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आरोपी से जल्द पूछताछ की जाएगी।”

शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, बीएनएस की धारा 79 (महिला की मर्यादा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) भी लगाई गई हैं।

भाषा

मनीषा अविनाश

अविनाश