अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती
Modified Date: August 8, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: August 8, 2026 4:18 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) ‘बालिका वधू’ की अभिनेत्री अविका गौर को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अविका तेज बुखार के बावजूद कई दिनों से शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अभिनेत्री के काम के प्रति समर्पण की सराहना की।

उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अविका कल रात से अस्पताल में हैं। उन्हें पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार है। और पता है उसने उन पांच दिनों में क्या किया? वह सबसे पहले एक ऐसे प्रोजेक्ट पर गई जिसकी दो दिन की शूटिंग अभी बाकी थी। 104 डिग्री बुखार होने के बावजूद उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि वे सिर्फ एक दिन में ही शूटिंग का काम पूरा कर लिया।’

उन्होंने कहा, ‘फिर वह वापस आईं और उन्हें दो दिन की छुट्टी मिली। उन्होंने पूरा दिन बिस्तर पर दवाइयां लेते हुए बिताया; वह हिल भी नहीं पा रही थीं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं। लेकिन उन्होंने वादा किया था, इसलिए उसी बुखार में दिल्ली गईं और एक ऐड की शूटिंग की। उससे पहले उन्होंने अपना टेस्ट भी करवाया था। जब वह मुंबई लौटीं, तो हमने रिपोर्ट देखी और उसमें डेंगू का पता चला। मैंने उनसे कई बार कहा कि निर्माता समझ जाएंगे और हम इसे आगे टाल सकते हैं।’

भाषा शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में