अभिनेत्री जयमाला केएफसीसी अध्यक्ष चुनी गईं

Ads

अभिनेत्री जयमाला केएफसीसी अध्यक्ष चुनी गईं

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 10:07 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 10:07 AM IST

बेंगलुरु, एक फरवरी (भाषा) अभिनेत्री एवं पूर्व मंत्री जयमाला फिल्म निर्माता बी एम हरीश को हराकर कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) की अध्यक्ष बनीं।

केएफसीसी ने शनिवार को 2025-26 के लिए अपने चुनाव के नतीजों की घोषणा की।

केएफसीसी अध्यक्ष चुनी गईं जयमाला कन्नड़ फिल्म जगत की वरिष्ठ हस्ती हैं और अभिनय, निर्माण एवं फिल्म से जुड़े सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उनका लंबा करियर रहा है।

वह जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) – कांग्रेस गठबंधन सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं।

चैंबर द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार, सुंदर राजन एम के. उपाध्यक्ष (निर्माता) पद के लिए चुने गए। उपाध्यक्ष (वितरक) श्रेणी में मंजू के. का चयन हुआ।

चैंबर ने बताया कि किशोर कुमार एम. एन. उपाध्यक्ष (प्रदर्शक) चुने गए।

मानद सचिव (वितरक) पद के लिए रमेश बाबू एम आर चुने गए और अशोक के सी को मानद सचिव (प्रदर्शक) चुना गया। जयसिंह मुसुरी बी के को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया।

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी 2025-26 के कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना