अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो : माकपा

Ads

अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो : माकपा

  •  
  • Publish Date - February 2, 2023 / 10:31 PM IST,
    Updated On - February 2, 2023 / 10:31 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) माकपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में नियामक इकाइयों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को करनी चाहिए।

वामपथी दल ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संरक्षण में अडाणी समूह का इस तेजी से विकास हुआ है।

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी ‘ के संपादकीय में कहा गया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है कि ‘अडाणी समूह ने स्टॉक को लेकर हेराफेरी की’

माकपा ने दावा किया अडाणी समूह से जुड़ी यह पूरी कहानी तब तक अधूरी है जब तक यह न देखा जाए कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति तक का सफर प्रधानमंत्री के संरक्षण में तय हुआ।’

भाषा हक पवनेश

पवनेश