अदाणी समूह न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएगा : बंगाल के मुख्यमंत्री
अदाणी समूह न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएगा : बंगाल के मुख्यमंत्री
कोलकाता, चार जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अदाणी समूह न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाएगा, जिसमें से 1,000 बिस्तर गरीबों के मुफ़्त इलाज के लिए आरक्षित होंगे।
मुख्यमंत्री ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक समाज संगठन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पिछले दो महीनों में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘अदाणी समूह ने न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाने का लिखित वादा किया है। इनमें से 1,000 बिस्तर गरीबों के लिए होंगे…।’’
हालांकि, प्रस्तावित निवेश, परियोजना की लागत या समय-सीमा के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई।
भाषा सुभाष गोला
गोला

Facebook


