अधिवक्ता अंशुल राज पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए

Ads

अधिवक्ता अंशुल राज पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए

  •  
  • Publish Date - January 23, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - January 23, 2026 / 09:19 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) अधिवक्ता अंशुल राज को शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में राज की नियुक्ति के लिए पिछले साल 20 फरवरी को सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने प्रधान न्यायाधीश से परामर्श करने के बाद अधिवक्ता ​​अंशुल राज को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

भाषा पारुल संतोष

संतोष