अधिवक्ता अरविंद ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Ads

अधिवक्ता अरविंद ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 10:30 PM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 10:30 PM IST

बेंगलुरु, 25 अक्टूबर (भाषा) अधिवक्ता के वी अरविंद ने बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

उन्हें राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शपथ दिलाई। इससे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 52 हो गयी है। कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 62 है।

मौजूदा वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र को आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित किया गया है। वह 27 अक्टूबर को कार्यभार से मुक्त होंगे। जब न्यायमूर्ति नरेंद्र का स्थानांतरण प्रभावी होगा, तो कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या फिर से घटकर 51 हो जाएगी।

कोलार जिले के डोड्डाकुरुबारहल्ली के निवासी अरविंद ने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से डिग्री हासिल की। उन्होंने 2004 से 2012 तक आयकर विभाग के लिए वकील के रूप में काम किया। उन्होंने सीमा शुल्क और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मामलों के लिए वरिष्ठ वकील के रूप में उच्च न्यायालय में भी प्रतिनिधित्व किया।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश