एईआरबी ने एनएफसी-कोटा को संचालन लाइसेंस प्रदान किया

Ads

एईआरबी ने एनएफसी-कोटा को संचालन लाइसेंस प्रदान किया

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 07:28 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 07:28 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने नाभिकीय ईंधन सम्मिश्र (एनएफसी)-कोटा को संचालन लाइसेंस प्रदान कर दिया है, जिसे 700 मेगावाट के दबावयुक्त भारी जल रिएक्टरों को ईंधन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

राजस्थान के रावतभाटा स्थित इस संयंत्र की लाइसेंस प्राप्त वार्षिक क्षमता 500 मीट्रिक टन प्राकृतिक यूरेनियम डाइऑक्साइड (यूओ2) ईंधन बंडलों की है।

एईआरबी ने पिछले सप्ताह जारी एक आदेश में कहा, ‘‘प्रस्तावित संचालन गतिविधि को श्रमिकों, जनता और पर्यावरण के लिए अनुचित जोखिम के बिना इस लाइसेंस के अनुपालन में अंजाम दिया जा सकता है।’’

एईआरबी द्वारा अपने नियामक ढांचे के तहत विस्तृत सुरक्षा मूल्यांकन किए जाने के बाद संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश