साओ पाउलो, 30 अप्रैल (एपी) ब्राजील की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की 27 साल की जेल की सजा को बृहस्पतिवार को कम कर दिया, जिसके खिलाफ संभवतः देश के उच्चतम न्यायालय में अपील की जाएगी।
यह स्पष्ट नहीं है कि तख्तापलट के प्रयास का नेतृत्व करने के आरोप में बोल्सोनारो को कितनी सजा काटनी पड़ेगी, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से उनकी सजा में 20 साल की कटौती हो सकती है।
पूर्व राष्ट्रपति ने नवंबर में सजा काटना शुरू किया था और वह नजरबंदी में सजा काट रहे हैं।
राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने दिसंबर में इस पहल पर वीटो किया था। कांग्रेस ने एक मतदान में वीटो को खारिज कर दिया जिसमें कई विपक्षी सांसदों ने अक्टूबर के चुनाव का संदर्भ दिया था।
कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक में लोकतांत्रिक कानून के शासन के विरुद्ध अपराध और तख्तापलट का नेतृत्व करने सहित कई अपराधों में कारावास की सजा को कम किया गया है।
एपी शोभना वैभव
वैभव