Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन

Ads

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे को लेकर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और IBC24 से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक क्रूज को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 12:05 AM IST

jabalpur news / image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • मंत्री धर्मेंद्र लोधी मौके पर पहुंचे
  • रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा
  • NDRF की अतिरिक्त टीम पहुंचेगी

Jabalpur Boat Accident: जबलपुरः Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। रुक-रुककर हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन खलल डाल रही है, लेकिन रेस्क्यू टीम इस काम को पूरा करने में जुटी हुई है। सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे

जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे को लेकर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और IBC24 से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक क्रूज को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। मंत्री ने बताया कि NDRF की एक और टीम जल्द ही मौके पर पहुंच रही है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जाएगा। क्रूज के अनफिट होने के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप गलत हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में बचाई गई 10 साल की बच्ची ने हादसे को लेकर बताया कि माता पिता और भाई अब भी लापता हैं। अचानक तेज हवा से क्रूज़ में पानी भर गया था। क्रूज़ में बाढ जैसे हाल बन गए थे। अचानक डगमगा कर क्रूज़ डूब गया। 2 घंटे से ज्यादा क्रूज़ में फंसे रियाज़ हुसैन ने कहा कि अचानक आंधी आने से क्रूज पलट गया था। वहीं मौके पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लापता लोगों को खोजना और सुरक्षित बचाना है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह पिछले 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-