चंडीगढ़, दो जुलाई (भाषा) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के पार्टी आलाकमान के फैसले के दो दिन बाद, कांग्रेस नेता एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
यह घोषणा बुधवार को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की विभिन्न समितियों के ऐलान के साथ की गई।
इस पद पर नियुक्ति न मिलने से ‘नाराज’ बताए जा रहे चन्नी बृहस्पतिवार को पूरे दिन किसी के संपर्क में नहीं आए। यहां तक कि चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उन्होंने पार्टी आलाकमान को बधाई तक नहीं दी है।
आमतौर पर यह परंपरा रही है कि नई घोषणाओं के बाद पार्टी के नेता शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश