प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले भाजपा की पंजाब इकाई ने सफाई अभियान चलाया
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले भाजपा की पंजाब इकाई ने सफाई अभियान चलाया
जालंधर, 16 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने बृहस्पतिवार को राज्यभर में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यह जानकारी दी। ढिल्लों ने जालंधर के बाबा बुड्ढा जी नगर स्थित एक पार्क में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को जालंधर दौरे के दौरान 5,470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ढिल्लों ने एक बयान में कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री का पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लोग प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश इकाई ने पूरे राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, अस्पतालों, मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सफाई की गई। ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ से प्रेरित है, जिसने स्वच्छता को देशव्यापी जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। भाषा He said that PM Modi is visiting Punjab to dedicate several major development projects to the people of the state.
‘These include the inauguration of world-class redeveloped railway stations equipped with modern passenger amenities, major highway infrastructure projects, and upgraded healthcare facilities at PGIMER,’ he said. PTI CHS MNKMNK07161644NNNN राखी नरेशनरेश

Facebook


