Air India Express Hyderabad to Phuket : मौत को छूकर वापस आई एअर इंडिया फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान हुआ ऐसा भयानक हादसा, बाल-बाल इतने लोग

थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विमान का नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया, हालांकि विमान में सवार सभी 140 लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद रनवे को कई घंटों के लिए बंद करना पड़ा।

Air India Express Hyderabad to Phuket : मौत को छूकर वापस आई एअर इंडिया फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान हुआ ऐसा भयानक हादसा, बाल-बाल इतने लोग

Air India Express Hyderabad to Phuket / Image Source : x

Modified Date: March 12, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: March 11, 2026 11:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की लैंडिंग के दौरान नोज गियर टूट गया।
  • विमान में सवार 133 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित।
  • तकनीकी खराबी के कारण रनवे कई घंटों तक बंद रहा।

थाईलैंड: Air India Express Hyderabad to Phuket बुधवार को फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (AXB938) लैंडिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हैदराबाद से फुकेट जा रहे बोइंग 737-800 विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी 133 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

तेज लैंडिंग बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, विमान का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन यह 11:24 बजे ही रनवे पर पहुंच गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विमान की लैंडिंग की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण नोज लैंडिंग गियर पर भारी दबाव पड़ा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। पहिया अलग होने के कारण विमान रनवे के बीच ही फंस गया, जिससे इसे तुरंत हटाया नहीं जा सका।

रनवे रहा घंटों बंद

फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था ताकि विमान को सुरक्षित हटाया जा सके और रनवे की जांच पूरी की जा सके। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी आधिकारिक बयान जारी कर नोज व्हील में तकनीकी खराबी आने की पुष्टि की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क जरूर करें।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.