Air India flight Fire Scare / Image Source : X
नई दिल्ली : Air India flight Fire Scare : गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2802 में इंजन में आग लगने के संकेत मिले। इसके बाद एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इस पूरे घटना में पायलट ने विमान विमान और सभी यात्री, क्रू सदस्य को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित बहरा निकला।
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI2802 विमान के दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले पायलट को एक इंजन से आग लगने का सिग्नल मिला था। Bengaluru To Delhi Air India Flight News खतरे का सिग्नल मिलते ही पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया। एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया था।
पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में विमान में सवार किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लैंडिंग के बाद सभी को सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया।इस बड़ी घटना के बाद एयर इंडिया ने मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि खुद की और बताया की आग लगने की आशंका सही पाई गई थी।