तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया की कोच्चि-कुवैत उड़ान में देरी, यात्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Ads

तकनीकी खराबी के कारण एअर इंडिया की कोच्चि-कुवैत उड़ान में देरी, यात्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 12:25 AM IST

कोच्चि, 15 फरवरी (भाषा) कोच्चि से कुवैत जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण हुई देरी के बाद यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सीआईएलएल के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता के अनुसार, एअर इंडिया का विमान शाम 4:30 बजे रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका, जिससे यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान के कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि अब उड़ान का समय बदलकर सोमवार सुबह नौ बजे कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि देरी के बाद यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

भाषा यासिर रंजन

रंजन