दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, शीत लहर का पूर्वानुमान

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में, शीत लहर का पूर्वानुमान

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, शीत लहर का पूर्वानुमान
Modified Date: December 7, 2025 / 12:52 pm IST
Published Date: December 7, 2025 12:52 pm IST

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा। राष्ट्रीय राजधानी के 26 केंद्रों में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है तथा सुबह सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में