हरियाणा में वायु गुणवत्ता खराब, पंजाब में एक्यूआई ‘मध्यम’

Ads

हरियाणा में वायु गुणवत्ता खराब, पंजाब में एक्यूआई ‘मध्यम’

  •  
  • Publish Date - October 27, 2025 / 06:45 PM IST,
    Updated On - October 27, 2025 / 06:45 PM IST

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में यह ‘मध्यम’ रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के बहादुरगढ़ में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया। धारूहेड़ा, मानेसर, फतेहाबाद, बल्लभगढ़ और अंबाला में भी एक्यूआई क्रमशः 334, 330, 323, 319 और 308 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

जिन स्थानों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा, उनमें चरखी दादरी (274), जींद (300), भिवानी (293), करनाल (225), पंचकूला (226), कुरुक्षेत्र (229), पानीपत (230) और यमुनानगर (253) शामिल हैं।

पंजाब के जालंधर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 193, लुधियाना में 196, खन्ना में 133, अमृतसर में 157, पटियाला में 140, बठिंडा में 148, मंडी गोबिंदगढ़ में 137 और रूपनगर में 116 दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश