ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान के समापन समारोह में सफेद परिधान पहना

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान के समापन समारोह में सफेद परिधान पहना

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान के समापन समारोह में सफेद परिधान पहना
Modified Date: May 24, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: May 24, 2026 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में रेड कार्पेट पर शिरकत की और इस दौरान उन्होंने चीनी डिजाइनर चेनी चान द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का परिधान पहना।

डिजाइनर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अभिनेत्री फोटोग्राफरों के सामने ‘पोज’ देती नजर आईं। उनके परिधान में सफेद ब्लाउज और किनारों पर बारीक लेस डिजाइन वाला सफेद ट्राउजर शामिल था।

इसके साथ ही, ऐश्वर्या ने सफेद रंग का बड़ा ‘फेदर बोआ’ लिया हुआ था।

ऐश्वर्या राय बच्चन 2003 से कान फिल्म महोत्सव में ‘लॉरियल पेरिस’ की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रतिनिधित्व करती रही हैं। शनिवार को संपन्न हुए महोत्सव में उन्होंने खुले बालों और गुलाबी रंग के मेकअप शेड्स के साथ शिरकत की।

डिजाइनर चेनी चान ने पोस्ट के कैप्शन में इस परिधान के पीछे की सोच बताते हुए कहा कि यह पोशाक ‘‘संरचना और सहज प्रवृत्ति के बीच संवाद के माध्यम से औपचारिक टेलरिंग की पुनर्कल्पना करता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘2026 कान फिल्म महोत्सव के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास तौर पर तैयार किया गया परिधान पहना।’’

ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। आराध्या ने लाल साटन गाउन पहना था।

भाषा राखी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में