कानपुर फार्मा व्यापारी हत्याकांड : तीन आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने तैयार किए 100 सवाल
कानपुर फार्मा व्यापारी हत्याकांड : तीन आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने तैयार किए 100 सवाल
कानपुर, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में कानपुर के फार्मा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस गिरफ्तार तीन आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने करीब 100 सवालों की प्रश्नावली तैयार की है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस मनोचा के बेटे सुब्रत से भी पूछताछ करेगी, ताकि मामले में उसकी कथित भूमिका की जांच की जा सके।
अदालत ने मनोचा की बहू शालू, पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमति दी है।
पुलिस के अनुसार, दवा कारोबारी विनीत मनोचा की पांच सितंबर को इंदिरा नगर स्थित उनके फ्लैट में कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह घर में अकेले थे, जबकि उनका बेटा सुब्रत अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में गया हुआ था।
पुलिस को इस मामले में घरेलू कर्मचारी और उसके साथी की संलिप्तता का संदेह है। बाद में पुलिस ने विशाल, राजकिशोर और शालू को इस मामले में गिरफ्तार किया था।
भाषा
सं, राजेंद्र रवि कांत

Facebook


