ईडी के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में होंगे शामिल
ईडी के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में होंगे शामिल
चंडीगढ़, 22 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने जालंधर स्थित निरंजन के आवास पर उनसे मुलाकात की, जिसके बाद निरंजन ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
निरंजन ने अपने फैसले के कारणों के बारे में कहा कि सरकारें युवाओं का जीवन बर्बाद करने वाली नशे की समस्या को खत्म नहीं कर पाई हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के संकट के अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और भ्रष्टाचार भी चिंता के विषय हैं।
मई 2021 में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए निरंजन ने करोड़ों रुपये के जगदीश भोला मादक पदार्थ गिरोह मामले समेत नशीले पदार्थों से जुड़े कई चर्चित मामलों की जांच की थी।
भाषा जोहेब खारी
खारी

Facebook


