नागरकोइल हिरासत मौत मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी : कारागार मंत्री

नागरकोइल हिरासत मौत मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी : कारागार मंत्री

नागरकोइल हिरासत मौत मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी : कारागार मंत्री
Modified Date: July 16, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: July 16, 2026 4:55 pm IST

चेन्नई, 16 जून (भाषा) तमिलनाडु के कारागार मंत्री आर. निर्मल कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने हिरासत में होने वाली मौतों के मामले में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है और दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई का वादा किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘जो कोई भी इसमें संलिप्त है, उसे 100 प्रतिशत गिरफ्तार किया जाएगा। यह सरकार किसी भी गलत काम को बर्दाश्त या उसका समर्थन नहीं करती है।’’

कुमार यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में नागरकोइल में हाल ही में हिरासत में हुई मौत से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने रेखांकित किया कि पुलिस विभाग की ओर से पूरी तरह से स्वतंत्र जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जेल या पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुमार ने कहा,‘‘मामले में पहले ही सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। दो दिन पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसमें संलिप्त जेलर और वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में