कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के सभी बंद स्टेशन खुले

कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के सभी बंद स्टेशन खुले

कॉजपा का प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के सभी बंद स्टेशन खुले
Modified Date: July 22, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: July 22, 2026 7:11 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 17 मेट्रो स्टेशनों को बुधवार शाम फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक संदेश में बताया, ‘अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए खोल दिए गए हैं।’

इससे पहले दिन में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया था।

इसके बाद दोपहर के समय झंडेवालान मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था, जिससे प्रभावित स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई थी।

परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉजपा के ‘संसद मार्च’ के आह्वान पर सोमवार को मध्य दिल्ली में हजारों लोग एकत्र हुए थे, जिसके बाद मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का सिलसिला शुरू हुआ था।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में