TMC MP Kakoli Ghosh News: टीएमसी सांसद काकोली घोष का बड़ा खुलासा.. बताया क्यों दिया पद से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लेकर भी किया सनसनीखेज दावा

TMC MP Kakoli Ghosh News: टीएमसी सांसद काकोली घोष ने I-PAC पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

TMC MP Kakoli Ghosh News: टीएमसी सांसद काकोली घोष का बड़ा खुलासा.. बताया क्यों दिया पद से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लेकर भी किया सनसनीखेज दावा
Modified Date: May 25, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: May 25, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • काकोली घोष ने I-PAC पर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
  • चुनाव हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिला अध्यक्ष पद छोड़ा।
  • टीएमसी में इस्तीफे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी के बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी रणनीति संभाल रही संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। (TMC MP Kakoli Ghosh News) उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सैलरी पर काम नहीं करते, बल्कि ममता बनर्जी और पार्टी के प्रति प्रेम से काम करते हैं। इसके बावजूद I-PAC के लोग उनसे रूखे तरीके से पेश आते थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

I-PAC पर लगाए गंभीर आरोप

काकोली घोष ने कहा कि I-PAC को चुनाव लड़ने का अनुभव नहीं था और उसका काम करने का तरीका गलत था। उनके मुताबिक, संस्था के लोगों का रवैया इतना अहंकारी हो गया था कि वे नेताओं से भी खराब व्यवहार करने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि I-PAC सीधे ममता बनर्जी के नियंत्रण में नहीं थी।

चुनाव हार को बताया बड़ा कारण

काकोली घोष ने कहा कि बारासात लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों में से टीएमसी सिर्फ दो सीटें जीत पाई, जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने हार के लिए सत्ता विरोधी माहौल और वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण को जिम्मेदार बताया। (TMC MP Kakoli Ghosh News) उनका कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

“नैतिक आधार” पर दिया इस्तीफा

टीएमसी सांसद ने कहा कि जिला अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी उनकी थी, इसलिए उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ दिया। वहीं टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा कि काकोली घोष को पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया था, जिससे वे नाराज थीं। उन्होंने इस्तीफे को “अनैतिक” बताया और कहा कि मुश्किल समय में ऐसा कदम पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल

केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया

सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown