Andhra Pradesh Election 2024: आचार संहिता उल्लंघन मामले पर अल्लू अर्जुन ने दी सफाई, कहा- अपने MLA दोस्त का सपोर्ट कर रहा हूं…
Allu Arjun gave clarification on CoC violation issue: आचार संहिता उल्लंघन मामले पर अल्लू अर्जुन ने दी सफाई, कहा- मैं MLA दोस्त का समर्थन करने गया था…

Allu Arjun gave clarification on CoC violation issue
Allu Arjun gave clarification on CoC violation issue: हैदराबाद। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज होने के कुछ दिन बाद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि वह अपने दोस्त और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन करने के लिए नंदयाल गए थे, लेकिन इसका मतलब किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं है।
फिल्म ‘पुष्पा’ के अभिनेता अल्लू ने शनिवार को वाईएसआरसीपी उम्मीदवार के साथ बालकनी से बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया था। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किशोर रेड्डी के समर्थन में एक संदेश भी लिखा था। आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया। अर्जुन ने कहा कि वह तटस्थ रहते हैं और वह जनसेना पार्टी के संस्थापक एवं अभिनेता-चाचा पवन कल्याण सहित अपने लोगों का समर्थन करते हैं चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों।
अभिनेता ने एक बयान में कहा, ''सबसे पहले मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मैं तटस्थ रहता हूं और अपने लोगों का समर्थन करता हूं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों। इसमें मेरे चाचा पवन कल्याण भी शामिल हैं जिनके साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। साथ ही मेरे दोस्त रवि और मेरे ससुर श्री रेड्डी भी शामिल हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने सोमवार को हैदराबाद में मतदान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्त रवि का समर्थन करने के लिए नंदयाल गए थे।
Allu Arjun gave clarification on CoC violation issue: अल्लू अर्जुन ने कहा, ''मैंने अपने मित्र रवि से उनका समर्थन करने का वादा किया था, लेकिन पिछली बार मैं इसे पूरा नहीं कर सका। अपना वादा निभाने के लिए और उनका समर्थन करने के लिए मैं नंदयाल गया था।''उन्होंने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नंदयाल के लोगों को उनका 'गर्मजोशी से स्वागत' करने के लिए धन्यवाद दिया। अल्लू अर्जुन ने कहा, ''आतिथ्य के लिए धन्यवाद सिल्पा रवि रेड्डी (वाईएसआरसीपी उम्मीदवार) गारू। आपको चुनाव और उसके बाद के लिए शुभकामनाएं। आपको मेरा अटूट प्यार और समर्थन है।'
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Allu Arjun gave clarification on CoC violation issue: Went to support friend: Allu Arjun on being booked for violation of model code of conduct

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm