अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया: सूत्र

अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया: सूत्र

अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया: सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 18, 2021 3:45 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने के बारे में फैसला किया।

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम पांच बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में