Redmi A7 Pro 5G Launched: भारत में लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro 5G, 6300mAh बैटरी और फीचर्स की ऐसी बरसात कि महंगे फोन भी शर्म से पानी-पानी हो जाएं, कीमत भी महज इतनी!

Redmi A7 Pro 5G Launched: चीन की कंपनी Redmi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बेहतर बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Redmi A7 Pro 5G Launched: भारत में लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro 5G, 6300mAh बैटरी और फीचर्स की ऐसी बरसात कि महंगे फोन भी शर्म से पानी-पानी हो जाएं, कीमत भी महज इतनी!

(Redmi A7 Pro 5G Launched/ Image Credit: Xiaomi)

Modified Date: April 13, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: April 13, 2026 4:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 6300mAh दमदार बैटरी के साथ लंबा बैकअप।
  • 6.9 इंच बड़ी 120Hz स्मूद डिस्प्ले।
  • 6nm Unisoc T8300 प्रोसेसर से बेहतर परफॉर्मेंस।

नई दिल्ली: Redmi A7 Pro 5G Launched in India: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और जरूरी फीचर्स चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्के गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा। इसका डिजाइन भी मॉडर्न और आकर्षक रखा गया है।

बड़ी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस (Display and Performance)

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो जाता है। इसमें 800 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है। जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही इसे TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है, जो आंखों पर कम प्रभाव डालता है। फोन में 6nm Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। जो सामान्य इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

कैमरा, सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स (Camera, Software and AI Features)

इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो सामान्य फोटोग्राफी के लिए अच्छा रिजल्ट देता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया क्वालिटी देता है। यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने इसमें लंबे समय तक अपडेट देने का वादा किया है। जिसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं। इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे नए AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी, कीमत और उपलब्धता (Battery, Price and Availability)

Redmi A7 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बैटरी है। जो लंबे समय तक बैकअप देती है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 7W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। साथ ही, फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे हल्की धूल और पानी से बचाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। जबकि 128GB वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर्स में उपलब्ध होगा और 15 अप्रैल से Flipkart और आधिकारिक स्टोर पर खरीदा जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।