अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर सिलचर पहुंचे

Ads

अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर सिलचर पहुंचे

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 01:49 PM IST

सिलचर, 20 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। इस दौरान वह कछार जिले में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आजीविका पर केंद्रित ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ की शुरूआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि शाह नतनपुर गांव में ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ की शुरूआत करेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित नतनपुर सीमा चौकी का दौरा करेंगे और वहां सुरक्षा उपायों का निरीक्षण करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को वह अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री सोनपुर के कसुतोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा