तमिलनाडु के इरोड में अमित शाह ने रोड शो किया

Ads

तमिलनाडु के इरोड में अमित शाह ने रोड शो किया

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 12:59 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 12:59 PM IST

इरोड (तमिलनाडु), 19 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां रोड शो किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले ‘‘उत्साहपूर्ण समर्थन’’ की सराहना की।

प्रचार वाहन पर सवार भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने मोडक्कुरिची विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार कृतिका के लिए वोट मांगे और लोगों से उन्हें भारी अंतर से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने का विश्वास जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु में भाजपा के लिए उत्साहपूर्ण समर्थन। इरोड दक्षिण में रोड शो से सीधा प्रसारण।’’

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष