Reported By: Anshul Mukati
,Indore Restaurant Controversy. Image Source- IBC24 Archive
इंदौरः Indore Restaurant Controversy: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक कैफे में शाकाहारी परिवार को कथित रूप से मांसाहार परोस दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कैफे में जमकर विवाद हुआ और पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Indore Restaurant Controversy: जानकारी के अनुसार एक परिवार कैफे “मामा लोका” में भोजन करने पहुंचा था। परिवार के सदस्य अमोल पाटकर ने खाने में ओनियन रिंग्स का ऑर्डर दिया था, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने गलती से चिकन रिंग्स परोस दिए। भोजन करने के दौरान जब परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत वेटर से शिकायत की।
आरोप है कि शिकायत करने पर वेटर प्लेट उठाकर चला गया और बाद में कैफे के कर्मचारियों ने परिवार के साथ विवाद शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, परिवार का कहना है कि उन्हें उनके ऑर्डर का बिल भी नहीं दिया गया। घटना से आहत पीड़ित परिवार ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कैफे प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद शहर में रेस्टोरेंट्स में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।