कोलकाता में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-पश्चिम बंगाल को बना दिया है बांग्लादेश

कोलकाता में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-पश्चिम बंगाल को बना दिया है बांग्लादेश

कोलकाता में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-पश्चिम बंगाल को बना दिया है बांग्लादेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 11, 2018 11:54 am IST

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में आयोजित एक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता नर्जी पर हमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल की विरोधी कैसे हो सकती है, जबकि हमार्री पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल से ही थे। शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी नहीं, बल्कि ममता विरोधी है।

उन्होंने कहा कि रैली की भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का शासन खत्म होने जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि पहले इस रैली को रोकने की कोशिश की और अब पश्चिम बंगाल के सारे स्थानीय चैनलों को डाउन कर दिया गया है ताकि लोग इस रैली का प्रसारण न देख सकें।

यह भी पढ़ें : मूक बधिर बच्चियों के साथ रेप के आरोपी का सीएम शिवराज सिंह के साथ वीडियो वायरल

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी या राहुल गांधी की कोशिशों से एनआरसी की प्रकिया नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है। इसे असम में न्यायिक तरीके से लागू किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले घुसपैठियों का वोट कम्युनिस्ट पार्टियों को मिलता था तो ममता बनर्जी घुसपैठियों का विरोध करती थीं, लेकिन जब उन्हें इससे वोट मिलने लगे तो अब वह एनआरसी का विरोध कर रही है और उन्होंने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है

अमित शाह ने कहा कि एनआरसी को असम अकॉर्ड के तहत बनाया गया है, जो पूर्व पीएम राजीव गांधी ने किया था तब कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया और आज वोटबैंक के लिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है घुसपैठि ही पश्चिम बंगाल में विस्फोट करते हैं हमारी पार्टी इस राज्य में हिंदू शरणार्थियों को भरोसा देना चाहती है कि हम ही सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2016 लेकर आए हैं, जिसमें उनको नागरिकता दी जाएगी

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में