Amit Shah Panchkula Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इन्हे वितरित करेंगे प्लैटिनम डेबिट कार्ड
Amit Shah Panchkula Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इन्हे वितरित करेंगे प्लैटिनम डेबिट कार्ड
Amit Shah On Andaman and Nicobar Tour/Image Source: Amit shah X handle
- हरियाणा दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित
- पुलिस पासिंग आउट परेड और सहकारी बैंक कार्यक्रम भी
चंडीगढ़: Amit Shah Panchkula Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के पंचकूला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिनमें वह एक राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को उन सभी कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की जिनमें शाह भाग लेंगे।
राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित (Panchkula News Today)
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अमित शाह पंचकूला में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह एमडीसी सेक्टर-1 के अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
Amit Shah Panchkula Visit: केंद्रीय मंत्री हरियाणा के सहकारी बैंकों के लाभार्थियों को रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी वितरित करेंगे। शाह अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (आईवाईसी) के दौरान की जा रही विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले एक पोर्टल का भी उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुलिस पासिंग आउट परेड में भी शामिल होंगे। इस दौरान शाह नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें
- आज इन राशियों के बदल सकती है किस्मत, रुके हुए कार्य होंगे पूरे, मिल सकती है नई जिम्मेदारी… पढ़ें बुधवार का राशिफल
- राजधानी के पास उड़ान भरते ही विमान क्रैश, भयानक विमान हादसे में आर्मी चीफ समेत 5 की दर्दनाक मौत, PM ने की पुष्टि, देखें वीडियो

Facebook


