‘अब गरीब PM मोदी में ढूढता है अपना मित्र’…! सदन में अमित शाह ने विपक्ष को दिखाया आइना

Ads

Amit Shah’s speech in Lok Sabha live: नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला है तक से लेकर आज तक बीजेपी की सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।

  •  
  • Publish Date - August 9, 2023 / 05:42 PM IST,
    Updated On - August 9, 2023 / 05:44 PM IST

Amit Shah’s speech in Lok Sabha live

Amit Shah’s speech in Lok Sabha live : नई दिल्ली। इस समय लोकसभा मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर कई मुद्दों पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। 137 साल बाद सोमवार को राहुल गांधी ने सदन की बहस में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार घमासान मचा हुआ है। विरोधी दल के नेता केंद्र सरकार ने अभी भी मणिपुर राज्य पर सवालों की बौछार कर रही है। इतना ही नहीं सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी बीच अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर जारेदार भाषण देते हुए विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया।

read more : भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा Xiomi का ये धांसू फोन, सभी फोल्ड को करेगा फैल, यहां देखें फीचर्स 

Amit Shah’s speech in Lok Sabha live : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी के उदाहरण देते हुए कहा कि हमने ऐसे भी दिन देखें हैं कि बीजेपी को सरकार बनाने के लिए सिर्फ 1 वोट की कमी थी लेकिन अपने किसी पर दवाब नहीं बनाया और हमारी सरकार चली गई। लेकिन बीजेपी ने धैर्य नहीं खोया। हमने पुन: अटल जी के मार्गदर्शन में देश में बीजेपी की सरकार बनाई। अटल जी के बाद 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी और ये सरकार अब स्थिर हो गई है तो विपक्ष को डर लग रहा है।

read more : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह का सम्बोधन Live…

Amit Shah’s speech in Lok Sabha live : अमित शाह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला है तक से लेकर आज तक बीजेपी की सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। पीएम मोदी ने किसी के पराया नहीं समक्षा बल्कि गरीबों को अपना मित्र समक्षा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक मित्र की भांति कार्य किया है और गरीब भी अब मोदी में अपना मित्र ढूढ़ती हैं। अमित शाह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने भी गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटा सके। सिर्फ बयानों में बातें होती ही। लेकिन जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो उन्होंने सबसे पहले गरीबों के हित में काम किया और गरीबों के राशन से लेकर घर तक बनाकर दिया। जब तक मोदी पीएम नहीं भरें तब तक गरीबों के घर में धुंआ के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता था लेकिन पीएम बनते ही गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिलाए। गरीब कोई भी हो पीएम मोदी ने आर्थिक स्थिति को समझकर सभी को एकसमान योजनाओं के लाभ दिया। 11 करोड़ के घरों में जल कनेक्शन दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=DVhcKSxAEgw

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें