अमित शाह 20 अगस्त को दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Ads

अमित शाह 20 अगस्त को दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 03:31 PM IST

चेन्नई, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार, 20 अगस्त को चेन्नई के निकट ममल्लापुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि क्षेत्रीय परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करती है।

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप शामिल हैं।

अमित शाह के बुधवार शाम सात बजकर 45 मिनट तक यहां पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोवलम जाएंगे, जहां यह बैठक आयोजित की जाएगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश