अमित शाह सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे

अमित शाह सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे

अमित शाह सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे
Modified Date: May 25, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: May 25, 2026 6:06 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले दो हफ्तों के भीतर देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान शाह स्थानीय अधिकारियों तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करके सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाह सोमवार को बीकानेर पहुंचेंगे, जहां वह मंगलवार को सांचू स्थित बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे। वह ‘प्रहरी सम्मेलन’ में भाग लेंगे और महिला कर्मियों के लिए बैरकों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

दिन में इसके बाद वह बीकानेर में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि और पाकिस्तान से सटी सीमा वाले पांच जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

गृह मंत्री 29 मई को गुजरात के भुज जाएंगे, जहां वह एक अन्य बीएसएफ सीमा चौकी का दौरा करेंगे। उनके जून में बांग्लादेश से लगी देश की पूर्वी सीमाओं का दौरा करने की संभावना है, जिसकी शुरुआत पांच जून को त्रिपुरा की यात्रा से होगी। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में