CM Yogi Adityanath News: प्रतीक यादव की तेरहवीं में पत्नी अपर्णा ने नम आंखों से निभाई रस्में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath News: प्रतीक की तेरहवीं की रस्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक संतप्त परिजन को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in
- प्रतीक यादव की तेरहवीं की रस्म सोमवार को लखनऊ में हुई।
- प्रतीक की पत्नी अपर्णा ने नम आंखों से तेरहवीं की सभी रस्में निभाई।
- प्रतीक यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं की रस्म सोमवार को लखनऊ में हुई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। (CM Yogi Adityanath News) प्रतीक का 13 मई को 38 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।
सीएम योगी तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रतीक की तेरहवीं की रस्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक संतप्त परिजन को सांत्वना देने के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर गए। इससे पहले, प्रतीक यादव के निधन के तुरंत बाद भी मुख्यमंत्री ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी।
प्रतीक की पत्नी एवं भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने नम आंखों से अपने पति की तेरहवीं की रस्म निभायी और (CM Yogi Adityanath News) इस दौरान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और सैफई परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
सुधांशु त्रिवेदी भी कार्यक्रम में हुए शामिल
CM Yogi Adityanath News: भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहने वाले प्रतीक का अंतिम संस्कार 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया गया था और बाद में हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया। प्रतीक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। (CM Yogi Adityanath News) जब इन दोनों की शादी हुई थी, तब प्रतीक नाबालिग थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Chakubaji News: राजधानी के इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी, आरोपियों ने नाबालिग पर किए चाकू से कई वार, मामूली बात को लेकर हुई थी कहासुनी
- Mohammad Deepak Latest News: फिर सुर्ख़ियों में उत्तराखंड का ‘मोहम्मद दीपक’.. अब सामने आया नया संकट, छीन सकता है घर और दुकान, आप भी जानें वजह
- Twisha Sharma Death Case Update: त्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची SIT, इन पहलुओं को लेकर की जांच

Facebook


