Raipur Chakubaji News: राजधानी के इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी, आरोपियों ने नाबालिग पर किए चाकू से कई वार, मामूली बात को लेकर हुई थी कहासुनी
Raipur Chakubaji News: रायपुर के चर्चित कालीबाड़ी इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।
Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी इलाके में हुई चाकूबाजी।
- घर के बाहर नशा करने से मना करने पर आरोपियों ने नाबलिग को मारा चाक़ू।
- घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज जारी।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के चर्चित कालीबाड़ी इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।
क्या है पूरा मामला?
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कालीबाड़ी इलाके में आधी रात को घर के बाहर नशा करने से मना करने पर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोग एक नाबालिग के घर के बाहर बैठकर नशा कर रहे थे और नाबालिग ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। (Raipur Chakubaji News) नाबालिग के मना करने पर आरोपी अमित बघेल भड़क गया और अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पीड़ित नाबालिग युवक पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को पीठ, गर्दन और पेट में चाक़ू मरा है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Raipur Chakubaji News: इस वारदात ने नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद नाबालिग के परिजन और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। (Raipur Chakubaji News) वहीं अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वारदात का मुख्य आरोपी अमित बघेल आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चूका है। फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mohammad Deepak Latest News: फिर सुर्ख़ियों में उत्तराखंड का ‘मोहम्मद दीपक’.. अब सामने आया नया संकट, छीन सकता है घर और दुकान, आप भी जानें वजह
- Twisha Sharma Death Case Update: त्विशा शर्मा की मौत मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची SIT, इन पहलुओं को लेकर की जांच
- CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: थम नहीं रहा 12वीं स्कैन कॉपी से जुड़ा विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप, CBSE ने शिकायत को रखा “टॉप प्रायोरिटी” पर, जानें क्या है पूरा मामला?

Facebook


