दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 02:19 PM IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की सूचना है।

पुलिस ने बताया कि अलीपुर थाने को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली जिसके बाद चार एंबुलेंस, दमकल की एक गाड़ी और आपदा प्रबंधन वाहन के साथ एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत में लिंटर डालने का काम हो रहा था, तभी उसे सहारा देने के लिए लगाई गई शटरिंग, जिसे स्थानीय भाषा में ‘बल्ली’ कहा जाता है, संभवत: टूट गई और ढांचा गिर गया।

घटना के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी