नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण किया गया है।
फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की।
कैप्शन में लिखा था, ‘पेश है एक ऐसी प्रेम कहानी जहां… जिंदगी प्यार से भी तेज रफ्तार से भागती है। ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।’
लक्ष्य और अनन्या ने भी आगामी फिल्म के पोस्टर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए।
पाण्डेय की हालिया फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ है, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी और इसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ अभिनय किया था।
वह अब ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
लक्ष्य ने इससे पहले ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अभिनय किया था। यह सितंबर 2025 में रिलीज हुई थी।
भाषा
राखी रंजन
रंजन