वाशिंगटन, छह अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में सहायता न करने के लिए प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों की सोमवार को कड़ी आलोचना की।
वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयास में शामिल होने से नाटो सहयोगियों द्वारा इनकार करने पर भी नाराजगी जताते रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में मदद करने को लेकर नाटो सहयोगियों की हिचकिचाहट पर भी सवाल उठाया।
उन्होंने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन समाप्त करते हुए प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों से समर्थन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
ट्रंप ने कहा, ‘‘आप जानते हैं और किसने हमारी मदद नहीं की? दक्षिण कोरिया ने हमारी मदद नहीं की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं और किसने हमारी मदद नहीं की? ऑस्ट्रेलिया ने हमारी मदद नहीं की। आप जानते हैं और किसने हमारी मदद नहीं की? जापान। हमने उत्तर कोरिया से उनकी रक्षा के लिए जापान में 50,000 सैनिक तैनात कर रखे हैं। हमने किम जोंग उन से हमारी रक्षा के लिए दक्षिण कोरिया में 45,000 सैनिक तैनात कर रखे हैं। किम से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।’’
एपी सिम्मी प्रशांत
प्रशांत