सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत, 8 घायल.. ऑटो में सवार थे सभी

Ads

सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत, 8 घायल.. ऑटो में सवार थे सभी

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 06:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नुजिविदु के नजदीक रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं।

पढ़ें- असम की जनता CM भूपेश बघेल के झूठे वादों के झांसे मे…

पुलिस ने बताया कि ये लोग विजयवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

पढ़ें- रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण, CM भू…

पुलिस ने बताया कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें नुजिविदु और विजयवाडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नुजिविदु के उप-खंड पुलिस अधिकारी श्रीनिवासुलु ने बताया कि मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

पढ़ें- AAP की सरकार बनी तो हाउस टैक्स माफ, कमर्शियल टैक्स …

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास, गृहमंत्री एम सुचित्रा, तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।