अनिक दत्ता ने नयी फिल्म को सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि बताया, कहा: कहानी मौलिक

अनिक दत्ता ने नयी फिल्म को सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि बताया, कहा: कहानी मौलिक

अनिक दत्ता ने नयी फिल्म को सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि बताया, कहा: कहानी मौलिक
Modified Date: September 28, 2025 / 07:13 pm IST
Published Date: September 28, 2025 7:13 pm IST

(सुप्रतीक सेनगुप्ता)

कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) प्रख्यात फिल्म निर्माता अनिक दत्ता ने कहा है कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जोतो कांडो कोलकातातेई’ प्रतिष्ठित बंगाली जासूसी फिल्म ‘फेलुदा’ के निर्माता सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि है और अपने आप में एक मौलिक कहानी है।

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही इस फिल्म का शीर्षक सत्यजीत रे की पुस्तक ‘जोतो कांडो काठमांडूते’ से लिया गया है, लेकिन इसमें एक नयी कहानी बुनी गयी है, जिसमें एक युवती अपने ‘जैविक परिवार’ को खोजने के लिए एक जासूस को काम पर रखती है।

दत्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘एक तरह से हां, इसे श्रद्धांजलि कह सकते हैं… लेकिन मेरी लेखनी कुछ ऐसी है, जो फेलूदा कहानी का अहसास देती है, जबकि असल में वह खुद फेलूदा की कहानी नहीं है। मैंने यह महसूस किया कि मैं फेलूदा जैसी फिल्म को निर्देशित नहीं कर सकता, इसलिए यह रास्ता चुना।’

‘भूतेर भविष्यत’ के निर्देशक ने इस बात पर जोर दिया कि कोलकाता स्वयं फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा, ‘कोलकाता में घटित होने वाली घटनाओं के दौरान जहां शहर पृष्ठभूमि बन जाता है, वहीं कुछ स्थान और इमारतें स्वयं ही वह पात्र बन जाती है, जिनके बिना फिल्म आधी या अधूरी रह जाती।’

कुछ सिनेमाघरों में अबीर चटर्जी, काजी नवशाबा अहमद, रोजा पारोमिता डे और दुलाल लाहिड़ी अभिनीत यह फिल्म हाउसफुल रही है।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में