अमरनाथ यात्रा के लिए 3,632 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना हुआ

Ads

अमरनाथ यात्रा के लिए 3,632 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना हुआ

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 11:58 AM IST

जम्मू, 18 जुलाई (भाषा) अमरनाथ यात्रा के लिए 3,632 श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार तड़के जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 17वां जत्था शनिवार तड़के पौने तीन बजे से सवा तीन बजे के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, 2,624 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे, जबकि 1,008 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है।

अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से जारी है। अब तक 3.65 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, इस वर्ष प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ का शिवलिंग सामान्य दिनों से पहले पिघल गया, लेकिन यात्रा निर्बाध रूप से जारी है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के साथ संपन्न होगी।

भाषा

खारी वैभव

वैभव